पटना

समस्तीपुर में बड़ी लूट, हथियारों के साथ बैंक में घुसे बदमाश; लूटे 4.5 करोड़ के गहने और 15 लाख कैश

Samastipur Bank Loot: बिहार के समस्तीपुर में हथियारबंद बदमाशों ने एक सरकारी बैंक की शाखा में बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया। करीब 7 से 8 बदमाश नकाब पहने हुए बैंक में घुसे और करीब 4.5 करोड़ के गहने और 15 लाख रुपये कैश लूट लिए।

Image

Meta AI

Samastipur Bank Loot: बिहार के समस्तीपुर जिले में बड़ी लूट की घटना सामने आई है। जहां अज्ञात बदमाशों ने बुधवार को एक सरकारी बैंक की शाखा से करीब 4.5 करोड़ रुपये के आभूषण और 15 लाख रुपये नकद लूट लिए। अपराधियों ने बंदूक की नोक पर इस लूट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

नकाबपोश बदमाश बैंक में घुसे

पुलिस ने बताया कि इस अपराध को बुधवार सुबह 11.30 बजे 7 से 8 हथियारबंद बदमाशों ने अंजाम दिया गया। ये बदमाश चेहरे पर नकाब और हेलमेट पहने हुए बैंक ऑफ महाराष्ट्र की काशीपुर शाखा में घुस आए। पुलिस अधीक्षक (एसपी) अशोक मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने ग्राहकों और बैंक कर्मचारियों को बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया और भागने से पहले लॉकर और नकद भंडार खाली कर दिए।’’

बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

एसपी ने कहा, ‘‘बैंक के कर्मचारियों ने दावा किया है कि गिरोह 4.5 करोड़ रुपये के आभूषण और 15 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गया है।’’ उन्होंने बताया कि इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और अपराधियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article