Union Budget 2025: बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में केंद्रीय बजट से बिहार को काफी उम्मीदें हैं। बताया जा रहा है कि इस बार का बजट बिहार का साधने वाला हो सकता है और बिहार की पांच मुख्य रेल परियोजनाओं के धनराशि जारी की जा सकती है। हालांकि, कुछ घंटों में पता चल ही जाएगा कि केंद्रीय बजट में बिहार की झोली में क्या कुछ आने वाला है।
बिहार रेल लाइन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्रीय बजट में बिहार की बिहटा-औरंगाबाद रेल लाइन के लिए धनराशि जारी हो सकती है। रेलवे सूत्रों के हवाले से जारी रिपोर्ट्स में यह जानकारी दी गई।
रेल परियोजनाएं
- पटना में लोकल ट्रेनों के लिए नया टर्मिनल
- पाटलिपुत्र कोचिंग कॉम्प्लेक्स में वंदे भारत कोचिंग यार्ड
- पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से किऊल तक तीसरी और चौथी रेल लाइन का निर्माण
- गंगा नदी पर विक्रमशिला कटोरिया रेल ब्रिज
- नेऊरा दनियावां रेल लाइन के निर्माण व विद्युतीकरण परियोजना
हाल ही में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद उन्होंने बिहटा-औरंगाबाद एवं सुल्तानगंज-देवघर रेलवे लाइन के निर्माण परियोजनाओं को लेकर बड़ी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जल्द ही दोनों परियोजनाओं पर काम शुरू होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अनुग्रह नारायण रोड से औरंगाबाद नई लाइन के लिए 440.59 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत कर चुकी है। नारायण रोड से औरंगाबाद नई लाइन 12.90 किमी लंबी है।
नारायण रोड से औरंगाबाद नई लाइन बिहटा-औरंगाबाद लाइन का ही एक हिस्सा है। लगभग 118 किमी लंबी बिहटा-औरंगाबाद लाइन परियोजना का शिलान्यास 2007 में हुआ था, लेकिन अभी तक यह परियोजना ठंडे बस्ते में पड़ी थी। हालांकि, तीन चरणों में इस लाइन का निर्माण कार्य होगा।
