पटना

महाकुंभ जाने वालों के लिए गुड न्यूज.. पटना से प्रयागराज के लिए नई बस सेवा शुरू, सस्ते में पूरा होगा सफर, जानें किराया

बिहार के पटना से प्रयागराज जाने के लिए नई बस सेवा को शुरू किया गया है। महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए बिहार सरकार ने यह फैसला किया है। इन बसों के जरिए श्रद्धालु सस्ते में महाकुंभ पहुंच सकेंगे। इन बसों को रात को चलाया जाएगा, सुबह ये अपने गंतव्य पर पहुंच जाएंगी।

Image

सांकेतिक फोटो

Patna Prayagraj Bus: बिहार से महाकुंभ जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। पटना से प्रयागराज जाने के लिए नई बस सेवा शुरू हुई है। यह बस सेवा 31 जनवरी से शुरू हुई है और 28 फरवरी तक जारी रहने वाली है।महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इस नई बस सेवा को शुरू किया गया है। जिसका संचालन BSRTC द्वारा किया जाएगा। इन बसों से आप रात में चढ़कर सुबह अपने गंतव्य पर पहुंच जाएंगे।

सस्ते में पहुंचे महाकुंभ

महाकुंभ में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए बिहार सरकार ने दो नई बसें चलाने का फैसला किया है। ये बसें बिहार की राजधानी पटना से यूपी के प्रयागराज तक चलेंगी। परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने नई बसे सेवा की घोषणा करते हुए बताया कि इसे खासतौर पर महाकुंभ जाने वाले लोगों के लिए शुरू किया गया है। इन बसों के जरिए श्रद्धालु सुरक्षित, आरामदायक और सस्ता सफर करके महाकुंभ पहुंच जाएंगे।

पटना-प्रयागराज बसों का किराया

इस नई बसें सेवा के तहत चलाई गई बसें नॉन एसी है। इन बसों में सीटों की कुल संख्या 42 है। बस का पटना से प्रयागराज तक का 550 रुपये किराया है। बस का संचालन पटना से रात 8:30 बजे होगा और अगले दिन सुबह 4 बजे बस प्रयागराज पहुंच जाएगी। वहीं वापसी के लिए चलने वाली बसों को प्रयागराज से रात 10 बजे चलाया जाएगा, यह बस अगले दिन सुबह 5 बजे पटना पहुंच जाएगी।

बसों की टिकट कैसे करें बुक

इन बसों को पटना के गांधी मैदान वाले बस स्टैंड से चलाया जाएगा। इसके लिए टिकट की बुकिंग बस स्टैंड पर स्थित काउंटर से की जा सकती है। इस बस में यात्री आने जाने की टिकट की बुकिंग एक साथ कर सकते हैं। एक टिकट की कीमत 550 रुपये है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए यात्री 9576270194 और 8294042679 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article