बजट 2026

Union Budget 2025: बजट पेश करने खास साड़ी में पहुंचीं वित्त मंत्री, मधुबनी की दुलारी देवी ने दी थी भेंट

Union Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस साल लगातार अपना 8वां बजट पेश करने जा रही हैं। हर साल बजट पेश करने के दौरान वित्त मंत्री खास तरह की साड़ी पहनती हैं। इस साल वित्त मंत्री द्वारा पहनी गई साड़ी मधुबनी कला को श्रद्धांजलि है। यह साड़ी वित्त मंत्री को मधुबनी की दुलारी देवी ने भेंट की थी। दुलारी देवी को साल 2021 में पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

Image

बजट पेश करने खास साड़ी में पहुंचीं वित्त मंत्री

Photo : Times Now Digital

Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट 2025 (Union Budget 2025) पेश करने के लिए संसद भवन पहुंच चुकी हैं। इस साल वित्त मंत्री लगातार अपना 8वां बजट पेश करने जा रही हैं। हर साल बजट पेश करने के दौरान निर्मला सीतारमण बेहद खास साड़ी पहनती हैं। इस साल भी बजट टैबलेट (Budget 2025 Tablet) के साथ पोज करने पर उनकी खास साड़ी काफी चर्चा में है। यहां हम आपको वित्त मंत्री की इस खास साड़ी और मधुबनी से इस साड़ी के रिश्ते के बारे में बता रहे हैं।

मधुबनी कला और दुलारी देवी को श्रद्धांजलि

वित्त मंत्री ने बजट 2025 पेश करने के लिए सफेद रंग की कसावु साड़ी चुनी है। कसावु, केरल की पारंपरिक साड़ी के बॉर्डर पर इस्तेमाल होने खूबसूरत जरी को कहा जाता है। वित्त मंत्री की साड़ी का बॉर्डर गोल्डन है और उन्होंने इस साड़ी के साथ लाल रंग का ब्लाउज और शॉल पहनी है। इस साड़ी पर मधुबनी की विश्वप्रसिद्ध पेंटिंग भी बनी हुई है जो इस साड़ी की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। वित्त मंत्री द्वारा पहनी गई यह साड़ी मधुबनी कला और दुलारी देवी के कौशल को श्रद्धांजलि अर्पित करती है।

कौन हैं दुलारी देवी

दुलारी देवी का संबंध वंचित समुदाय से है और वर्ष 2021 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्रेडिट आउटरीच एक्टिविटी के संबंध में मधुबनी स्थित मिथिला कला संस्थान का दौरा किया था और इसी दौरान उनकी मुलाकात दुलारी देवी से हुई थी। इसी दौरान दुलारी देवी ने वित्त मंत्री को यह खास कसावु साड़ी गिफ्ट दी थी जिसमें वित्त मंत्री अपना 8वां बजट पेश करने संसद पहुंच चुकी हैं।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article