Bihar SIR: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का आज आखिरी दिन; चुनाव आयोग ने बताया, अबतक आए 29 हजार के आवेदन

चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि कुल 65 लाख नामों को मतदाता सूची से हटा दिया गया है। इनमें वे लोग शामिल हैं जिनकी या तो मृत्यु हो चुकी है, स्थायी रूप से किसी अन्य स्थान पर बस गए हैं या जिनके बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

Bihar SIR Update: बिहार में इस वक्त चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) के तहत मतदाता सूची में बड़े बदलाव किए जा रहे हैं। आयोग ने शनिवार को जो आंकड़े जारी किए हैं, उनके अनुसार, एसआईआर ड्राफ्ट तैयार करते समय 65 लाख मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से डिलीट किए गए थे। यह नाम मुख्य रूप से उन लोगों के थे जो या तो अब इस दुनिया में नहीं हैं, या स्थायी रूप से किसी अन्य स्थान पर चले गए हैं। कुछ ऐसे भी नाम थे जिनके बारे में आयोग को कोई जानकारी नहीं मिल सकी थी। अब, इन हटाए गए नामों में से करीब 29,872 लोगों ने अपने नाम दोबारा वोटर लिस्ट में जुड़वाने के लिए आवेदन दिया है।

sir bihar news

65 लाख हटाए गए लोगों में से 29 हजार लोगों ने दिया आवेदन (सांकेतिक चित्र | PTI)

इतना ही नहीं, इस अभियान के तहत 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के लगभग 13.33 लाख नए मतदाताओं ने भी इनरॉलमेंट फॉर्म भरा है। इससे यह साफ होता है कि बिहार की जनता अब मतदाता सूची में अपनी उपस्थिति को लेकर अधिक सतर्क हो रही है।

End of Feed