पटना

Bihar Weather: बिहार में बाढ़ का कहर! 500 से ज्यादा गांव जलमग्न, फसलों को भी भारी नुकसान; आज भी बारिश का अलर्ट जारी

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 31-August-2025 पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, गया में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में आज 22 जिलों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। साथ ही मेघगर्जन और वज्रपात के साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

Image

बिहार का मौसम

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 31-August-2025: बिहार में मानसून सक्रिय बना हुआ है और बारिश का सिलसिला भी लगातार जारी है। पटना, मुंगेर और बेगूसराय में गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। प्रदेश में कई गांव बाढ़ से जूझ रहे हैं। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। बिहार में आज भी बारिश की संभावना जताई गई है। आईएमडी ने आज प्रदेश के 22 जिलों में अलर्ट जारी किया है। बिहार में इस मानसून में अब तक 26 फीसदी बारिश कम दर्ज हुई है। अब तक प्रदेश में 542.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जबकि इस अवधि में 732 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। बिहार में 1 सितंबर से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोत्तरी होने के आसार हैं।

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज बिहार के उत्तर और दक्षिण-पश्चिम भाग के जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान बारिश के साथ मेघगर्जन और वज्रपात होने की संभावना है। साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। प्रदेश में आज अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बिहार में अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव आने के आसार नहीं है। लेकिन इसके अगले 3 दिनों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान में अगले 5 दिनों तक कोई बड़ा बदलाव आने का अनुमान नहीं है।

बिहार के इन जिलों में आज अलर्ट

पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, वैशाली, सारण, मुजफ्फरपुर, भोजपुर, बक्सर, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, खगरिया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई।

बिहार में बाढ़ से जूझ रहे 500 गांव

बिहार में शनिवार को कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। इस दौरान बक्सर, सुपौल और कटिहार में सबसे तेज बारिश रिकॉर्ड हुई। वहीं पटना में दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। इस दौरान बेगसराय में बाढ़ के हालात पैदा हो गए। इस समय गंगा नदी उफान पर बह रही है। साथ ही कर्मनाशा नदी का जलस्तर भी बढ़ा हुआ है। मुंगेर में गंगा नदी के कारण पड़ोरा टोला में कटाव तेज होने से करीब 100 गांव खतरे में हैं। वहीं बेगसूराय में भी बढ़ते जलस्तर के कारण शाम्हो प्रखंड का सड़क संपर्क मुंगेर और लखीसराय से टूट गया है। बिहार में अब तक 500 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में आने से स्थिति गंभीर हो गई है। बारिश के कारण फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article