बिहार को शहरी आवास योजना की पहली किस्त की सौगात; प्रधानमंत्री मोदी करेंगे 1011 करोड़ रुपये का DBT

बिहार में शहरी आवास योजना के तहत इस महीने एक लाख से अधिक लाभार्थियों को पहली किस्त का लाभ मिलने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिवान से सीधे लाभार्थियों के खातों में 1011 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर करेंगे।

बिहार के एक लाख से अधिक लाभार्थियों को इस महीने शहरी आवास योजना के तहत पहली किस्त के रूप में कुल 1011 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को सिवान में एक जनसभा के दौरान इस राशि का डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर करेंगे। प्रत्येक लाभार्थी को लगभग 60,000 रुपये मिलेंगे।

PM Narendra Modi (File Photo)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

नगर विकास विभाग के अनुसार, इस आयोजन में पीएम मोदी विभिन्न विकास परियोजनाओं की भी घोषणा करेंगे। इनमें बिहार के 22 शहरों में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से जुड़े प्रोजेक्ट का शिलान्यास और लोकार्पण, साथ ही 13 शहरों में वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट का शिलान्यास शामिल होगा। यह कदम राज्य के शहरी विकास को नई दिशा देने वाला है। बिहार में इस वर्ष विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और केंद्र सरकार राज्य के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है।

End of Feed