खान सर को बड़ी राहत! कोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक रखी बरकरार; 25 जून को होगी अगली सुनवाई

पटना की अदालत में मशहूर शिक्षक खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई है। कोर्ट ने गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक बरकरार है। अब 25 जून को होगी अगली सुनवाई।

बिहार की राजधानी पटना के चर्चित कोचिंग विवाद और फायरिंग मामले में घिरे मशहूर शिक्षक खान सर को अदालत से आज बड़ी राहत मिली है। पटना सिविल कोर्ट में खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर आज अहम सुनवाई हुई। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अगली सुनवाई तक खान सर की गिरफ्तारी पर लगी रोक को बरकरार रखने का आदेश दिया है।

khan sir anticipatory bail news

पटना सिविल कोर्ट से खान सर और सहयोगियों को मिली राहत (फाइल फोटो)

पुलिस ने सौंपी अपडेटेड केस डायरी

आज हुई अदालती कार्यवाही के दौरान कोर्ट ने न सिर्फ खान सर, बल्कि उनके तीन करीबियों को भी बड़ी राहत दी है। अदालत ने खान सर के उन 3 सहयोगियों की गिरफ्तारी पर भी रोक लगा दी है, जिनका नाम इस पूरे विवाद में सामने आया था।

End of Feed