Patna Firing: बिहार की राजधानी पटना के रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक गैरेज संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में गैरेज संचालक अंजनी नंदन कुमार को चार गोलियां लगीं, जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
पटना में गोलीबारी
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, घटना भूपतिपुर इलाके की है। मामला करीब 9:30 बजे का बताया जा रहा है। अंजनी नंदन कुमार गैरेज से बाहर निकल रहे थे, तभी पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में वह बुरी तरह घायल हो गए। आनन-फानन में परिजन उन्हें उपचार के लिए मेदांता अस्पताल लेकर पहंचे।
घटनास्थल से तीन खोखे बरामद
घटना की सूचना मिलते ही रामकृष्णा नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन कर रही है। घटनास्थल से करीब तीन राउंड गोली चलने के सबूत मिले हैं। पुलिस और एफएसएल की टीम मौके से साक्ष्य जुटा रही है।
खंगाले जा रहे CCTV
घटना की जांच के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस को उम्मीद है कि कैमरों की रिकॉर्डिंग से हमलावरों की पहचान और घटना से जुड़ी अहम जानकारी सामने आ सकती है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि गोली चलने की आवाज उन्हें स्पष्ट रूप से सुनाई नहीं दी। बाद में अंजनी नंदन के परिजनों के रोते हुए बाहर आने और गोली मारे जाने की जानकारी मिलने पर लोगों को घटना का पता चला। मौके पर तीन खोखे पड़े हैं, लेकिन अभी हम नहीं बता पाएंगे कि कितनी गोली लगी है...
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: बदायूं में जमुई जैसा मामला, प्रेमी-प्रेमिका के साथ आरोपियों ने की छेड़खानी और मारपीट! पुलिस ने 3 युवकों को दबोचा
रामकृष्णा नगर थाने के एएसआई संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि घायल व्यक्ति की पहचान अंजनी नंदन के रूप में हुई है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों की जांच की जा रही है।
(टाइम्स नाउ नवभारत के संवाददाता गौतम के इनपुट के साथ)
