सिर्फ 2 रुपये में दो पल आराम के! पटना में डिलिवरी बॉयज के लिए बने एसी लाउंज

पटना में गिग वर्कर्स और डिलीवरी पार्टनर्स के लिए गांधी मैदान और आयकर गोलंबर पर अत्याधुनिक एसी लाउंज शुरू किए गए हैं, जहां मात्र दो रुपये में आराम, पेयजल और मोबाइल चार्जिंग जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

Patna AC Lounge: बिहार की राजधानी पटना में गिग वर्कर्स और डिलीवरी पार्टनर्स के लिए एक नई और अनोखी पहल की शुरुआत की गई है। शहर के गांधी मैदान और आयकर गोलंबर के पास अत्याधुनिक एयर कंडीशंड (एसी) लाउंज स्थापित किए गए हैं, जहां डिलीवरी कर्मी मात्र दो रुपये के शुल्क पर आराम कर सकेंगे, मोबाइल चार्ज कर सकेंगे और शुद्ध पेयजल जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। जी हां आपने सही पढ़ा। इस पहल का उद्देश्य तेज गर्मी, बारिश और अन्य प्रतिकूल मौसम की परिस्थितियों में काम करने वाले गिग वर्कर्स को राहत प्रदान करना है।

Patna AC Lounge

एसी लाउंज में गिग वर्कर्स से बातचीत करते हुए मंत्री नीतीश मिश्रा (फोटो- ट्वीटर: आकाशवाणी समाचार, पटना)

मंत्री नीतीश मिश्रा ने किया एसी लाउंज का निरीक्षण

नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा ने इन दोनों एसी लाउंज का निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद डिलीवरी पार्टनर्स से बातचीत कर उनकी समस्याओं और सुझावों को जाना। उन्होंने कहा कि बदलती अर्थव्यवस्था में गिग वर्कर्स महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और उनके लिए बेहतर कार्य परिस्थितियां उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

End of Feed