पंचायती राज इंजीनियर ने पत्नी-बेटी संग गोदावरी में कूदकर दी जान, बेटे को नाविकों ने बचाया; सुसाइड नोट ने खोला मौत का राज

आंध्र प्रदेश के राजमहेंद्रवरम में गोदावरी नदी से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पंचायती राज विभाग के एक सहायक अभियंता ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और बेटी के साथ नदी में छलांग लगा दी। इस हादसे में तीनों की मौत हो गई, जबकि उनका पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाला बेटा नाविकों की मदद से सुरक्षित बच गया।

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश के राजमहेंद्रवरम में सड़क सह रेल पुल के पास गोदावरी नदी में कूदकर पंचायती राज विभाग के एक सहायक अभियंता, उनकी पत्नी और बेटी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली, जबकि स्थानीय नाविकों ने उनके बेटे को सुरक्षित बचा लिया। दक्षिण क्षेत्र की पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) ए शिवप्रिया ने बताया कि मृतक की पहचान गोल्लापुडी नुकाराजू के रूप में हुई है, जो काकीनाडा जिले (पूर्व में पूर्वी गोदावरी) के पीथापुरम में पंचायती राज विभाग में सहायक अभियंता थे।

Panchayati Raj Engineer Suicide Case

आंध्र प्रदेश के राजमहेंद्रवरम में दर्दनाक त्रासदी (प्रतीकात्मक फोटो)

एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

पुलिस अधिकारी के अनुसार, इस हादसे में नुकाराजू की पत्नी और उनकी बेटी सौजन्या की भी मौत हो गई। डीएसपी शिवप्रिया ने बताया, "एक ही परिवार के तीन लोगों ने गोदावरी में कूदकर आत्महत्या कर ली, जबकि उनके पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले बेटे को मछुआरों ने सुरक्षित बचा लिया।" उन्होंने बताया कि नुकाराजू रविवार शाम अपनी पत्नी, बेटी सौजन्या और बेटे के साथ एक ड्राइवर की गाड़ी में राजमुंदरी की ओर जा रहे थे।

End of Feed