Palghar News: बर्थडे सेलिब्रेशन में मचा हड़कंप! 7 बच्चों समेत 11 लोगों की बिगड़ी तबीयत, आखिर ऐसा क्या हुआ?

महाराष्ट्र के पालघर में जन्मदिन की खुशी उस वक्त चिंता में बदल गई, जब केक खाने के बाद 11 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। नालासोपारा में हुई इस घटना में सात बच्चों समेत चार महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। केक में मरी हुई छिपकली मिलने के दावे के बाद खाद्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है।

Palghar Cake Food Poisoning: महाराष्ट्र के पालघर जिले के नालासोपारा में बर्थडे पार्टी के दौरान केक खाने के बाद सात बच्चों समेत कम से कम 11 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को कथित फूड प्वाइजनिंग की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद केक में मरी हुई छिपकली मिलने के दावे से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक, मामला नालासोपारा पूर्व के टाकीपाड़ा इलाके का है। शनिवार को एक महिला के जन्मदिन के लिए स्थानीय चामुंडा बेकरी से केक मंगाया गया था। पार्टी में मौजूद लोगों ने केक खाने के कुछ समय बाद स्वास्थ्य संबंधी परेशानी महसूस करनी शुरू कर दी। पीड़ितों में चार महिलाएं और सात बच्चे शामिल हैं। इनमें करीब ढाई साल का एक बच्चा भी बताया गया है।

Palghar Cake Food Poisoning

केक का स्वाद लेते ही बिगड़ी 11 लोगों की हालत (प्रतीकात्मक फोटो)

सीने में जलन, पेट में तेज दर्द और उल्टी की शिकायतें

बीमार लोगों ने सीने में जलन, पेट में तेज दर्द और उल्टी की शिकायतें कीं। इसी दौरान मेहमानों को केक परोसे जाने वाली प्लेट में एक मरी हुई छिपकली दिखाई दी। इसके बाद परिवार और मेहमानों में अफरातफरी मच गई और प्रभावित लोगों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कुछ बच्चों ने केक के अंदर छिपकली मिलने की बात कही है।

End of Feed