शहर

Rajkot: गुजरात में पाकिस्तानी नागरिक हिरासत में, 26 साल से भारत में ही डाला था डेरा; पुलिस ने शुरू की जांच

राजकोट में अवैध रूप से रह रहे एक पाकिस्तानी परिवार को पुलिस ने हिरासत में लिया है। 50 वर्षीय महिला साल 1999 में कराची से भारत आई थी, फिर वापस लौटी ही नहीं। महिला और उसके बेटे को हिरासत में लिया गया है। लोकल क्राइम ब्रांच मामले की पड़ताल कर रहा है।

Image

राजकोट से गिरफ्तार पाकिस्तानी नागरिक

Photo : Times Now Digital

Rajkot News: गुजरात के राजकोट में पुलिस ने पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया है और इनकी जांच की जा रही है। हिरासत में लिए गए लोगों में एक 50 वर्षीय महिला है जिसका नाम रिजवाना है। उसके साथ उसका 29 साल का बेटा जिशान भी हिरासत में लिया गया है।

1999 में आई थी भारत

1992 में राजकोट जिले का निवासी मुनाफ टाटारिया वर्क परमिट पर पाकिस्तान गया था, जहां कराची में उसकी मुलाकात रिजवाना से हुई थी। दोनों ने पाकिस्तान में शादी कर ली, उसी दौरान उनका बेटा जीशान पैदा हुआ। 1994 में मुनाफ राजकोट वापस लौट आया। उसके पांच साल बाद, 30 जुलाई 1999 को रिजवाना भी अपने बेटे जीशान के साथ पाकिस्तानी पासपोर्ट के साथ भारतीय वीजा पर राजकोट पहुंची और फिर कभी वापस नहीं लौटी। पिछले 26 साल से रिजवाना और उसका बेटा जीशान राजकोट में रह रहे थे।

संदिग्धता की जांच कर रही है पुलिस

भारत में अवैध तौर पर रहते रहने के बावजूद रिजवाना ने 2021 में अपने बेटे जीशान की शादी कराई, जिसे 10 सितंबर 2022 को एक बेटा हुआ।

अब इन तीनों की जानकारी जैसे ही राजकोट पुलिस को मिली राजकोट लोकल क्राइम ब्रांच ने तीनों को अपनी गिरफ्त में ले लिया। रिजवाना और जीशान के पास से पाकिस्तानी पासपोर्ट और एक्सपायर वीजा बरामद हुए हैं। अब पुलिस जांच में जुटी है कि उनके साथ कोई और आया था या नहीं और कराची की रहने वाली रिजवाना क्या किसी साजिश के तहत राजकोट में अवैध तौर पर रह रही थी।

Hiten Vithalani
हितेन विठलानीauthor

2011 में ANI मुंबई ब्यूरो में इंटर्न से शुरू हुआ सफर, 2012 में समय मुंबई में ट्रेनी प्रोड्यूसर तक पहुंचा लेकिन मंत्रालय में लगी आग के बाद से रिपोर्टर के तौर पर सफर की शुरुआत हुई। मुंबई से गुजरात चुनाव 2012 के बाद गुजरात के ही संस्था में अहमदाबाद में काम किया। ETV news Gujarati में जहां से 2015 में फिर एक बार मुंबई ब्यूरो गुजराती चैनल के लिए संभालने का मौका मिला । उसके बाद 2016 में गुजराती चैनल के लिए दिल्ली ब्यूरो संभालने का मौका मिला। 1 मई 2017 के दिन Zee media के साथ दिल्ली ब्यूरो में जुड़ा और Zee का गुजराती चैनल जो लॉन्च होना था Zee 24 Kalak जिसके लिए दिल्ली नेशनल ब्यूरो हेड करने का मौका मिला। लॉकडाउन के वक्त दिल्ली में ही रीजनल ब्यूरो से नेशनल ब्यूरो में काम करने का मौका मिला, Zee Hindustan ने काम को देखते हुए अपने साथ जोड़ लिया जिसमे किसान आंदोलन, सिद्धू मूसेवाला मर्डर, पंजाब चुनाव, यूपी चुनाव, बंगाल चुनाव से लेकर गुजरात चुनाव तक कवर किया। उसके बाद गुजरात में जी के साथ अहमदाबाद में बीजेपी और गुजरात सरकार बीट में काम काफी सालों बाद शुरू किया और अब 15 अप्रैल 2024 से Times Now Navbharat गुजरात ब्यूरो में अहमदाबाद में प्रिंसिपल correspondent के तौर पर काम कर रहा हूं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें