नमक की जगह डिटर्जेंट पाउडर? नालंदा में मिड-डे मील खाने के बाद 2 दर्जन से ज्यादा बच्चों की बिगड़ी तबीयत

बिहार के नालंदा जिले के एक सरकारी स्कूल में मिड-डे मील खाने के बाद दो दर्जन से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि भोजन के बाद कई छात्रों को उल्टी और चक्कर की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Nalanda Mid-Day Meal: बिहार के नालंदा जिले के एक सरकारी स्कूल में मंगलवार को मिड-डे मील (मध्याह्न भोजन) खाने के बाद दो दर्जन से अधिक छात्र कथित तौर पर बीमार पड़ गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना नूरसराय थाना क्षेत्र के परासी स्थित विद्यालय में हुई। अधिकारियों के मुताबिक, प्रभावित विद्यार्थियों को बिहारशरीफ सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलने के बाद सिविल सर्जन डॉ. जय प्रकाश सिंह अस्पताल पहुंचे और बच्चों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं।

Nalanda Mid-Day Meal

NGO द्वारा आता है मिड-डे मील

क्या परोसा जाना था बच्चों को?

स्कूल के हेडमास्टर शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पास के एक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) द्वारा मिड-डे मील की आपूर्ति की जाती है और मंगलवार को तय मेनू के अनुसार उन्हें सोयाबीन-चावल परोसा गया था। हेडमास्टर के अनुसार, कुछ विद्यार्थियों के भोजन कर लेने के बाद दूसरी कतार में बैठे बच्चों ने भोजन में नमक कम होने की शिकायत की। स्थानीय लोगों ने बताया कि रसोई में नमक और डिटर्जेंट पाउडर के डिब्बे कथित तौर पर एक ही स्थान पर रखे थे। उन्होंने बताया कि ऐसा हो सकता है कि रसोइये ने गलती से डिटर्जेंट पाउडर को नमक समझकर भोजन में मिला दिया।

End of Feed