जो 'इलेक्ट' हुए उन्हें गद्दी से उताकर, 'सेलेक्ट' किए गए CM बने; तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर जोरदार हमला

Bihar new cm Samrat Choudhary: तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी द्वारा आज चुने हुए (Elected) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गद्दी से उतारने की अपनी प्रतिज्ञा पूर्ण करने पर बधाई।

Tejashwi Yadav attack Samrat Choudhary: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बधाई दी, साथ ही बिहार में NDA सरकार की आलोचना भी की। उन्होंने कहा कि NDA के 21 साल के शासन के बाद भी राज्य विकास के मुख्य पैमानों पर पीछे बना हुआ है। 15 अप्रैल, 2026 यानी बुधवार दिन में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता सम्राट चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।

जो 'इलेक्ट' हुए उन्हें गद्दी से उताकर, 'सेलेक्ट' किए गए CM बने; तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर जोरदार हमला

जो 'इलेक्ट' हुए उन्हें गद्दी से उताकर, 'सेलेक्ट' किए गए CM बने; तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर जोरदार हमला

तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने X पर एक पोस्ट में कहा, 'श्री सम्राट चौधरी जी द्वारा आज चुने हुए (Elected) मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को गद्दी से उतारने की अपनी प्रतिज्ञा पूर्ण करने पर बधाई तथा चुने गए (Selected) मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं।'

End of Feed