1 हजार तीसरी आंखें राम नगरी पर रखेंगी नजर, यहां बनेगा कंट्रोल रूम; अयोध्या की सिक्योरिटी का बना मास्टर प्लान

राम की नगरी अयोध्या की सुरक्षा में एक हजार कैमरे और सिविल लाइंस में कंट्रोल रूम बनाने का प्लान तैयार किया गया है। 56 करोड़ रुपए की लागत से अयोध्या और फैजाबाद के प्रमुख स्थानों पर कैमरे स्थापित किए जाएंगे, जिससे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

अयोध्या : भगवान राम की नगरी अयोध्या को स्मार्ट और सुरक्षित शहर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अयोध्या नगर निगम ने योगी सरकार की स्मार्ट सिटी पहल के तहत एक महत्वाकांक्षी मास्टर प्लान तैयार किया है, जिसके अंतर्गत इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर (आईसीसीसी) स्थापित किया जाएगा। योगी सरकार के नियोजन विभाग ने इस योजना को मंजूरी दे दी है और जल्द ही इसे लागू करने की प्रक्रिया शुरू होगी। इस परियोजना के लिए 56 करोड़ रुपए की लागत से अयोध्या और फैजाबाद में एक हजार सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। पुलिस विभाग के सहयोग से शहर के संवेदनशील और प्रमुख स्थानों पर कैमरे स्थापित किए जाएंगे, जिससे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

cameras Installed Ayodhya

(सांकेतिक फोटो)

नगर निगम का क्या है प्लान?

योगी सरकार की इस पहल के तहत सिविल लाइंस में नगर निगम और अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) के संयुक्त कार्यालय में एक अत्याधुनिक कंट्रोल रूम बनाया जाएगा, जहां से पूरे शहर की निगरानी की जाएगी। यह कंट्रोल रूम न केवल सुरक्षा सुनिश्चित करेगा, बल्कि शहर की विभिन्न समस्याओं जैसे जलभराव, खराब स्ट्रीट लाइट्स और पेयजल संकट की त्वरित मॉनिटरिंग और समाधान में भी सहायक होगा।

End of Feed