Dehradun Crime News : पानी के विवाद में बहा खून, दो पक्षों की हिंसक झड़प में एक की मौत; भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

उत्तराखंड के देहरादून में दो पक्षों के बीच पानी को लेकर हुए हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

देहरादून के सहसपुर थाना क्षेत्र स्थित बैरागीवाला इलाके में शनिवार को पानी को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है, ताकि किसी प्रकार की बड़ी घटना न हो। प्रशासन घटना से जुड़े सभी पहलुओं की सघनता से जांच कर रही है। आखिरकार मामूली विवाद ने हिंसक रूप क्यों लिया, इसका पता लगाया जा रहा है।

Dehradun violent clashes

देहरादून में दो पक्षों में हिंसक झड़प

धारदार हथियारों और हथौड़ों से हमला

देहरादून के अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) पंकज गैरोला ने बताया कि विवाद के दौरान एक पक्ष के लोगों ने धारदार हथियारों और हथौड़ों से हमला कर दिया। इस हमले में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि तीन अन्य का इलाज जारी है।

End of Feed