VIDEO: भालुओं के चंगुल से लड़ते-लड़ते बच निकला 13 वर्षीय प्रभात, अदम्य साहस की बना मिसाल

ओडिशा के बालासोर जिले से सामने आई यह घटना साहस और जज्बे की मिसाल बन गई है। नीलगिरी इलाके में एक किशोर छात्र ने जान जोखिम में डालते हुए दो भालुओं का सामना कर सभी को हैरान कर दिया। उसकी बहादुरी की कहानी अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Odisha Bear Attack: ओडिशा के बालासोर जिले से साहस की एक चौंकाने वाली कहानी सामने आई है, जिसने लोगों को हैरत में डाल दिया है। नीलगिरी क्षेत्र में नौवीं कक्षा के एक छात्र ने असाधारण हिम्मत दिखाते हुए दो आक्रामक भालुओं का डटकर सामना किया और आखिरकार उन्हें पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। यह घटना नीलगिरी पुलिस थाना क्षेत्र के पोदाशुला गांव की बताई जा रही है।

Odisha Teen Shows Remarkable Courage while fighting bears

ओडिशा के किशोर ने भालुओं से लड़ते हुए अद्भुत साहस दिखाया

13 वर्षीय प्रभात पास के एक गांव से शाम के समय अपने घर लौट रहा था। रास्ते में घनी झाड़ियों के पीछे पहले से छिपे दो भालू घात लगाए बैठे थे। जैसे ही प्रभात वहां से गुजरा, दोनों भालुओं ने अचानक उस पर हमला कर दिया। प्रभात के अनुसार, उसने खुद को बचाने के लिए करीब दो से तीन मिनट तक भालुओं से संघर्ष किया। अपनी सूझबूझ और साहस के बल पर उसने हालात को संभाला और भालुओं को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया।

End of Feed