VIDEO: ओडिशा के राउरकेला में टेकऑफ के कुछ देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान, पायलट सहित सभी घायल

Odisha Crash: ओडिशा के राउरकेला के पास शनिवार को एक प्राइवेट एयरलाइन का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बीजू पटनायक इंटरनेशनल एयरपोर्ट के डायरेक्टर प्रसन्ना प्रधान ने बताया, "राउरकेला से 10 किमी पहले विमान की क्रैश लैंडिंग हुई। इसमें 4 यात्री और 2 क्रू मेंबर सवार थे। यह फ्लाइट इंडिया वन एयरलाइंस की है।

Odisha Crash: ओडिशा के राउरकेला के पास शनिवार को एक प्राइवेट एयरलाइन का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि, विमान में बैठे लोगों को ज्यादा चोटें नहीं आई हैं और वह बाल-बाल बच गए। इस विमान में पायलट समेत कुल 6 लोग सवार थे।

Odisha Plane Crash

ओडिशा में विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ (फोटो साभार: ANI)

क्या है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, राउरकेला के पास शनिवार दोपहर विमान की क्रैश लैंडिंग हुई। ओडिशा के वाणिज्य और परिवहन मंत्री बी. बी. जेना ने बताया कि राउरकेला की ओर जा रहा विमान अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं और उनकी हालत स्थिर है। उन्होंने बताया कि यह घटना राउरकेला से 10 किलोमीटर दूर जाल्दा में हुई। भगवान की कृपा से यह कोई बड़ा हादसा नहीं है।

End of Feed