Odisha: ब्राह्मणी और बैतरणी नदी के उफान से हाहाकार, 10 हजार लोग राहत शिविरों में शिफ्ट; ODRAF का रेस्क्यू जारी

Odisha Flood: ओडिशा के जाजपुर में बैतरणी और ब्राह्मणी नदी का तटबंध 7 जगहों से टूटने से 250 गांव जलमग्न होने से 1 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। ODRAF और अग्निशमन विभाग की टीमें राहत बचाव कार्य में जुटीं।

ओडिशा के जाजपुर जिले में बाढ़ ने एक बार फिर विकराल रूप ले लिया है। जिले से गुजरने वाली प्रमुख नदियों के तटबंध टूटने के कारण बाढ़ की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार, अब तक जिले के करीब 250 गांव पानी में डूब चुके हैं, जबकि 100 से अधिक ग्राम पंचायतों के 1 लाख से ज्यादा लोग सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं। बाढ़ के गहराते खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक लगभग 10,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों और राहत शिविरों में पहुंचाया है।

Odisha flood

ओडिशा में बाढ़ से बिगड़े हालात

7 जगहों से टूटे नदियों के तटबंध, ब्राह्मणी नदी बनी सबसे बड़ा खतरा

जाजपुर में स्थिति उस समय और बिगड़ गई जब जिले की चार प्रमुख नदियों, बैतरणी, ब्राह्मणी, खरस्रोता और बूढ़ा में कुल 7 स्थानों पर तटबंध टूट गए। सबसे ज्यादा तबाही ब्राह्मणी नदी के कारण हुई है, जहां एक ही दिन में चार नए तटबंध टूट गए। इसके कारण बारी क्षेत्र के कई गांवों में बाढ़ का पानी भीषण गति से फैल गया। नुआ महारा के पास खरस्रोता नदी की एक शाखा का तटबंध रात के अंधेरे में टूट गया, जिससे आसपास की बस्तियों में अचानक पानी भर गया।

End of Feed