आंध्र प्रदेश के लोगों को बड़ा तोहफा, पेंशन राशि में इजाफा; नायडू सरकार देगी 4 हजार महीने

NTR Bharosa Samajik Pension : आंध्र प्रदेश के लोगों को अब तीन हजार की जगह चार हजार रुपये प्रति माह पेंशन दी जाएगी। नई सरकार ने पुरानी वाईएसआरसीपी सरकार की पेंशन स्कीम का नाम बदलकर 'एनटीआर भरोसा सामाजिक पेंशन' कर दिया है।

NTR Bharosa Samajik Pension : आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को गुंटूर जिले के पेनुमाका में नई राजग सरकार के पहले पेंशन वितरण कार्यक्रम में भाग लिया। तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनसेना वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार ने पेंशन योजना की राशि को बढ़ाकर 4,000 रुपये प्रति माह कर दिया है जो पूर्ववर्ती युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) सरकार के दौरान 3,000 रुपये प्रति माह थी। इसका नाम भी बदलकर 'एनटीआर भरोसा सामाजिक पेंशन' कर दिया गया है।

NTR Bharosa Social Pension

एनटीआर भरोसा सामाजिक पेंशन

कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू एक लाभार्थी के घर गए और कुछ देर तक उसके परिवार के सदस्यों से बातचीत की। इसके बाद उन्होंने तीन लाभार्थियों को पेंशन राशि सौंपी। नायडू ने लाभार्थी परिवार से कहा कि मैं आपके लिए एक घर स्वीकृत कर रहा हूं। हम आपके लिए एक घर बनाएंगे।

End of Feed