उत्तर प्रदेश के इस जिले में बन रही वंदे भारत, पहली ट्रेन बाहर आने को तैयार

वंदे भारत ट्रेनों ने देश में रेलवे की छवि बदलकर रख दी है और अब यह यूपी की छवि भी बदलने वाली है। क्योंकि राज्य के एक जिले में बन रही उत्तर भारत की पहले वंदे भारत ट्रेन फैक्टरी से बाहर आने को तैयार है। माना जा रहा है कि फरवरी में यूपी में बनी पहली वंदे भारत ट्रेन लॉन्च होगी।

भारतीय रेलवे देश की लाइफलाइन है और वंदे भारत ट्रेनों ने इस लाइफलाइन को रफ्तार देने में अहम भूमिका निभायी है। देश के तमाम शहरों को जोड़ने के लिए सैकड़ों वंदे भारत ट्रेनें चलाई जा रही हैं। अब तो वंदे भारत स्लीपर की भी शुरुआत हो गई है। वंदे भारत ट्रेनें अपनी रफ्तार, समयबद्धता और विश्वस्तरीय सुविधाओं के लिए जानी जाती हैं। अभी तक जो वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं वह चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्टरी में बनी हैं। अब उत्तर प्रदेश में बनी पहली वंदे भारत ट्रेन फैक्टरी से बाहर आने को तैयार है।

Vande Bharat Train right PTI.

उत्तर भारत में बनी पहली वंदे भारत ट्रेन फैक्टरी से बाहर आने को तैयार

उत्तर प्रदेश में कहां है वंदे भारत की फैक्टरी

उत्तर प्रदेश के राय-बरेली में मॉडर्न कोच फैक्टरी (MCF) नाम की कोच फैक्टरी है, जहां पर वंदे भारत ट्रेनें बनाई जा रही हैं।

End of Feed