Weather Update: लू की चपेट में उत्तर और पश्चिमी भारत, दो दिन बाद राहत की बूंदें लेकर आ रहा Western Disturbance

उत्तर भारत में तापमान 40°C के पार पहुंच गया है। यूपी में भी लू का अलर्ट। दिल्ली समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी का दौर जारी है, जबकि पश्चिमी विक्षोभ से जल्द बारिश और हल्की राहत की उम्मीद है।

Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित देश के उत्तरी राज्यों के कई स्थानों पर कल यानी रविवार 19 अप्रैल को दिन के दौरान तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया जबकि भारत मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू की चेतावनी जारी की है। उत्तर और पश्चिमी भारत के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों प्रचंड गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। इस बीच दो दिन बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ राहत लेकर आ रहा है। चलिए जानते हैं -

North India Weather Update

उत्तर भारत में हीटवेव का दौर शुरू, जल्द वेस्टर्न डिस्टर्बेंस होगा एक्टिव

शिमला मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू कश्मीर में तापमान में गिरावट देखी गई, ऊंचे इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई और मैदानी इलाकों में बारिश दर्ज की गई। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण आज यानी सोमवार 20 अप्रैल, शुक्रवार और शनिवार को हिमाचल प्रदेश के मध्य और उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश होने का अनुमान है, जिससे राहत मिलेगी।

End of Feed