शहर

Maharashtra Weather: राज्य के कई हिस्सों में बारिश और आंधी तूफान का अलर्ट, समुद्र से दूर रहने की सलाह

Maharashtra Weather Update 20 April: महाराष्ट्र में 23 अप्रैल तक बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की संभावना है। कोंकण, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में मौसम बदलने से लोगों और किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Image

महाराष्ट्र में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट

Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में आज यानी सोमवार 20 से 23 अप्रैल के बीच मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विभाग (IMD) के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का असर देखने को मिलेगा। खासकर तटीय और मध्य क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आएगा, जिससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

IMD के मुताबिक, तटीय महाराष्ट्र यानी कोंकण क्षेत्र में रविवार 19 से 21 अप्रैल के बीच हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल भी सकती हैं। समुद्र के किनारे रहने वाले लोगों और मछुआरों को इस दौरान विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है, क्योंकि तेज हवाओं का असर समुद्र की गतिविधियों पर पड़ सकता है।

बारिश का जनजीवन पर पड़ेगा असर

मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा क्षेत्र में 23 अप्रैल तक छिटपुट बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रह सकता है। इन इलाकों में मौसम लगातार बदलता रहेगा, जिससे आम जनजीवन के साथ-साथ खेती-किसानी पर भी असर पड़ने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि (हेलस्टॉर्म) की भी चेतावनी दी गई है। अचानक होने वाली ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हो सकता है, इसलिए किसानों को पहले से ही आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।

तापमान में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं

तापमान की बात की जाए तो समूचे महाराष्ट्र में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। सामान्य गर्मी बनी रहेगी, लेकिन बारिश के चलते कुछ इलाकों में हल्की राहत जरूर मिल सकती है।

जानकारों का कहना है कि इस दौरान मौसम के तेजी से बदलने के कारण लोगों को और अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। गरज-चमक के समय खुले स्थानों से दूर रहें और बिजली गिरने के खतरे को कतई नजरअंदाज न करें।

IMD ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें, सुरक्षित स्थानों पर रहें और किसानों को अपनी फसलों व पशुओं की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने को भी कहा गया है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 8 सितंबर 2026): पंजाबी बाग, वसंत कुंज, मंगोलपुरी सहित इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 8 सितंबर 2026): पंजाबी बाग, वसंत कुंज, मंगोलपुरी सहित इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल, देखें पूरा शेड्यूल