शहर

बिहार का मौसम (20 Apr 2026) Bihar Weather Today: बारिश, थंडरस्टॉर्म और ठनका गिरने की चेतावनी, हवा की रफ्तार 70 KMPH तक रह सकती है

Bihar Ka Muasam, (20 Apr 2026) बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा: बिहार में 23 अप्रैल तक बारिश, आंधी और तेज हवाओं की संभावना है। हालांकि, 23 अप्रैल को थंडरस्क्वॉल का अलर्ट जारी किया गया है।

Image

बिहार में आज बारिश की संभावना, तेज हवाएं गर्मी से देंगी राहत

Bihar Weather Today बिहार में आज का मौसम (20 Apr 2026): बिहार में 23 अप्रैल तक मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ-साथ आंधी-तूफान की भी संभावना जताई गई है। इस दौरान जनजीवन पर काफी ज्यादा असर पड़ सकता है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग ने रविवार 19 अप्रैल को ही चेतावनी दी थी कि रविवार को बिहार के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक (thunderstorm) के साथ 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। राज्य में रविवार को अचानक मौसम में ऐसा बदलाव देखने को भी मिला। बदलते मौसम के कारण लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा।

कल तक तापमान में 2-3 डिग्री बढ़ोतरी के संकेत

इसके बाद कल यानी मंगलवार 21 अप्रैल तक तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना भी जताई गई है। हालांकि, 22 से 25 अप्रैल के दौरान तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन समूचे राज्य में मौसम अस्थिर बना रह सकता है।

70 किमी तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार

IMD ने 23 अप्रैल के लिए खास चेतावनी जारी की है। इस दिन बिहार में थंडरस्क्वॉल (तेज आंधी-तूफान) की स्थिति बन सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जबकि झोंकों में यह 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी जा सकती है। अगर हवाएं 70 किमी की रफ्तार से आएंगी तो स्थिति काफी खतरनाक मानी जा रही है।

ठनका गिरने की चेतावनी

मौसम जानकारों का कहना है कि इस दौरान ठनका गिरने (lightning) का खतरा भी बना रहेगा, जिससे लोगों को और ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत है। अचानक आने वाले आंधी-तूफान से फसलों और संपत्ति को भी नुकसान पहुंच सकता है।

IMD की घरों में रहने की सलाह

IMD ने लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान घर के अंदर ही रहें और अगर बाहर हैं तो सुरक्षित स्थानों पर शरण लें। पेड़ों, बिजली के खंभों और खुले मैदानों से दूर रहने की चेतावनी दी गई है। साथ ही किसी तरह की यात्रा टालने और मौसम सामान्य होने के बाद ही बाहर निकलने की सलाह दी गई है।

किसानों को भी अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि संभावित नुकसान को कम किया जा सके। आने वाले दिनों में बिहार में मौसम लगातार बदलता रहेगा, इसलिए सावधानी बेहद जरूरी है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 8 सितंबर 2026): पंजाबी बाग, वसंत कुंज, मंगोलपुरी सहित इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 8 सितंबर 2026): पंजाबी बाग, वसंत कुंज, मंगोलपुरी सहित इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल, देखें पूरा शेड्यूल