शहर

नोएडा सेक्टर-6 की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक; काले धुएं से दहला इलाका!

नोएडा के सेक्टर-6 स्थित एक वायर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग इतनी तेज थी कि फैक्ट्री में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई और फैक्ट्री के अंदर कोई फंसा नहीं था। फिलहाल थाना फेज-1 पुलिस और फायर विभाग आग लगने के कारणों की जांच में जुटे हैं।

Image

नोएडा सेक्टर-6 की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक; काले धुएं से दहला इलाका!

नोएडा के थाना फेज-1 क्षेत्र के सेक्टर-6 स्थित एक वायर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं।

आग इतनी भयंकर थी कि फैक्ट्री में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। वही फायर विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

हादसे में किसी भी तरह की जनहानि नहीं

फिलहाल आग लगने का स्पष्ट कारण का पता नहीं चल पाया है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई और न ही फैक्ट्री के अंदर कोई व्यक्ति फंसा हुआ था।

चीफ फायर ऑफिसर (CFO) प्रदीप कुमार ने बताया कि अग्निशमन दल की प्राथमिकता आग को फैक्ट्री के दायरे तक सीमित रखना है ताकि वह आसपास के रिहायशी या औद्योगिक क्षेत्रों में न फैल सके। उन्होंने राहत की खबर देते हुए कहा, "फैक्ट्री के अंदर कोई भी व्यक्ति फंसा हुआ नहीं है। अब तक किसी भी प्रकार की जनहानि या चोट लगने की सूचना नहीं मिली है।"

फेज-टू के सेक्टर-80 के ककराला कॉलोनी में लगी आग

वहीं, इसके बाद फेज-टू के सेक्टर-80 के ककराला कॉलोनी में रविवार दोपहर करीब दो बजे प्लास्टिक और कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। हादसे की वजह से काला धुआं आसमान में फैल गया, जो 5-6 किलोमीटर दूर से भी दिखाई दे रहा था।

सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियों को भेजा गया, लेकिन आग बुझाने में उनके असफल होने पर छह और गाड़ियों को भेजा गया। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गोदाम कॉलोनी के बीचों-बीच बना है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल था। अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि दोनों हादसे में लाखों का नुकसान हुआ है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article