नोएडा की सुपरनोवा सोसाइटी में युवक की दबंगई, गार्डों के सामने कार से तोड़ा बूम बैरियर; VIDEO वायरल

Noida Supernova Society News:नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसाइटी में कार सवार युवक पर सुरक्षाकर्मियों से बहस के बाद बूम बैरियर तोड़कर निकलने का आरोप है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

Noida Supernova Society News : नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसाइटी में एक कार सवार की दबंगई सामने आई है। सोसाइटी के गेट पर सुरक्षाकर्मियों ने कार को पूछताछ के लिए रोका तो युवक उनसे बहस करने लगा। आरोप है कि इसके बाद युवक ने कार से सोसाइटी का बूम बैरियर तोड़ दिया और जबरन अंदर चला गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, मामला सेक्टर-126 थाना क्षेत्र का है। युवक सोसाइटी के गेट नंबर-2 पर पहुंचा था। सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोककर पूछताछ की और निर्धारित गेट से जाने के लिए कहा। इसी दौरान युवक और सुरक्षाकर्मियों के बीच बहस हो गई। आरोप है कि युवक ने गाड़ी आगे बढ़ाते हुए बूम बैरियर तोड़ दिया।

End of Feed