Noida Encounter: नोएडा में देर रात मुठभेड़, चेन स्नैचिंग करने वाले दो शातिर बदमाशों के पैर में लगी गोली, कुल 92 मुकदमों में थे वॉन्टेड

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में पुलिस और चेन स्नैचरों के बीच मुठभेड़ हुई। गोली लगने से दो बदमाश घायल हुए, जिनके पास से 2.19 लाख रुपये और हथियार बरामद हुए। बताया जा रहा है दोनों पर कुल 92 मुकदमे हैं।

Noida Encounter: नोएडा में बेखौफ घूम रहे अपराधियों और स्नैचरों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस की आत्मरक्षा में चलाई गई जवाबी फायरिंग में दो कुख्यात बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायल बदमाशों को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल भेजा और उनके कब्जे से 2.19 लाख रुपये नकद, अवैध तमंचे, कारतूस तथा वारदात में इस्तेमाल चोरी की रॉयल एनफील्ड हंटर 350 सीसी मोटरसाइकिल बरामद की है।

noida sector 39 police encounter

मुठभेड़ के बाद इलाज के लिए जाते सलमान और तनवीर

चेकिंग के दौरान घेराबंदी और फायरिंग का घटनाक्रम

एडीशनल डीसीपी (ADCP) अभय मिश्रा के अनुसार, 15 अक्टूबर 2026 की रात थाना सेक्टर-39 पुलिस की टीम दादरी रोड पर सेक्टर-43 के पास नर्सरी के समीप संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सेक्टर-49 रेड लाइट की ओर से तेज रफ्तार में एक मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध आते दिखे। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किए जाने पर वे रुकने के बजाय तेज गति से स्टेलर ग्रीन पार्क की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम ने जब उनका पीछा किया, तो बदमाशों ने मोटरसाइकिल को सोमबाजार से स्टेलर ग्रीन पार्क के पास जंगल की तरफ जाने वाले रास्ते पर मोड़ दिया। सड़क पर बारिश के कारण फिसलन होने से उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से सीधी फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और वे मौके पर ही ढेर हो गए।

End of Feed