Noida News: आंधी-बारिश से तापमान गिरा, फिर भी कई सेक्टरों में बिजली कटौती से लोग परेशान

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते एनसीआर में लगातार बारिश और आंधी से तापमान में गिरावट आई है। इसके बावजूद नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कई सेक्टरों में घंटों बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद समाधान नहीं मिल रहा है।

Noida News: दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई इलाकों में पिछले तीन-चार दिन से एक्टिव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते आंधी और बारिश का दौर जारी है। कई इलाकों में हुई झमाझम बारिश और तेज हवाओं के चलते तापमान में अच्छी खासी गिरावट आई है। हालांकि, यह राहत अब खत्म होने वाली है, क्योंकि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस इस क्षेत्र से आज रात तक बाहर चले जाएगा। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस ने भीषण गर्मी से राहत दिलाई। लेकिन गौतमबुद्ध नगर जिले में प्रचंड गर्मी के बीच बिजली कटौती से परेशान होने वाले लोगों को पश्चिमी विक्षोभ और पारा गिरने के बावजूद राहत नहीं मिली।

Noida Power Cut (1)

नोएडा में बिजली की डिमांड कम, फिर भी भारी कटौती

पारा गिरा फिर भी 4 घंटे की बिजली कटौती

ये तो गनीमत रही कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते पारा गिर गया और प्रचंड गर्मी का दौर थम गया। वरना कल यानी रविवार 31 मई को गौतमबुद्ध नगर जिले के 15 से ज्यादा सेक्टरों में लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। कुछ सेक्टरों में तो 4-4 घंटे तक बिजली कटौती हुई। वह भी ऐसे समय में जब तापमान गिरने के कारण बिजली की पीक डिमांड में भारी गिरावट आई है।

End of Feed