Noida Encounter: निर्माणाधीन साइटों की रेकी कर चुराते थे सरिया, पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ 12 मामलों का आरोपी राजू राजा, 4 गिरफ्तार

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-62 में थाना सेक्टर-58 पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में गिरोह के सरगना के पैर में गोली लगी। पुलिस ने गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया।

Noida Encounter: राजधानी से सटे नोएडा में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सेक्टर-58 पुलिस को शनिवार रात बड़ी सफलता हाथ लगी है। सेक्टर-62 स्थित जयपुरिया चौराहे के पास पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाकर उसके 3 अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी एक संगठित सरिया चोर गिरोह के सदस्य हैं, जो निर्माणाधीन साइटों से सरिया चुराकर गाजियाबाद के कबाड़ी को बेचते थे।

noida encounter

घायल आरोपी को लेकर जाती पुलिस

चेकिंग के दौरान बाइक फिसली, बदमाशों ने चलाई गोली

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, शनिवार रात सेक्टर-68/62 के पास पुलिस टीम रूटीन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान जयपुरिया चौराहे के पास अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर दोनों बदमाश तेज गति से बाइक लेकर भागने लगे। बाइक फिसली और फायरिंग: पुलिस टीम ने जब उनका पीछा किया, तो डी पार्क के सामने घुमावदार मोड़ पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह वहीं गिर पड़ा। जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर झाड़ियों की तरफ भागा, जिसे पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान दबोच लिया। दोनों से मिली जानकारी और निशानदेही पर पुलिस ने उनके दो अन्य साथियों को खोड़ा रोड से एक स्कूटर रेहड़े के साथ गिरफ्तार कर लिया।

End of Feed