सावधान! नहीं तो कट जाएगा चालान, ग्रेप-4 लगते ही पुलिस ने काट दिया 3 करोड़ का चालान

प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ व्यापक स्तर पर चालान की कार्रवाई की जा रही है। गौतमबुद्ध नगर के डीसीपी ट्रैफिक डॉक्टर प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि ग्रेप-4 के नियमों के तहत अब तक पीयूसी (पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल) प्रमाणपत्र न होने पर 784 वाहनों का चालान किया गया है।

नोएडा : वायु प्रदूषण की गंभीर स्थिति को देखते हुए ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (ग्रेप-4) लागू होते ही नोएडा पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। बीते तीन दिनों से नोएडा- दिल्ली बॉर्डर पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत बीएस-4 श्रेणी की गाड़ियों को दिल्ली में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है और उन्हें वापस लौटाया जा रहा है।

Noida Police

नोएडा पुलिस

इसके साथ ही प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ व्यापक स्तर पर चालान की कार्रवाई की जा रही है। गौतमबुद्ध नगर के डीसीपी ट्रैफिक डॉक्टर प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि ग्रेप-4 के नियमों के तहत अब तक पीयूसी (पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल) प्रमाणपत्र न होने पर 784 वाहनों का चालान किया गया है।

End of Feed