Noida News: नोएडा सेक्टर-24, सूरजपुर और जेवर के थानों में जनशिकायतों में लापरवाही का मामला, 5 चौकी प्रभारी सस्पेंड

Noida News: नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही और असंतुष्ट फीडबैक मिलने पर 5 चौकी प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। 3 ACP और 3 थाना प्रभारियों के खिलाफ भी जांच शुरू की गई है।

Noida News: गौतमबुद्ध नगर में जनशिकायतों के निस्तारण और अपराध नियंत्रण में लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों पर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का चाबुक चला है। जनता की समस्याओं को गंभीरता से न सुनने, उनका सही समाधान न करने और असंतुष्ट फीडबैक का आंकड़ा बढ़ने पर पुलिस कमिश्नर ने कड़ा संज्ञान लेते हुए 5 चौकी प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस बड़ी कार्रवाई के साथ ही पांचों निलंबित उपनिरीक्षकों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। इतना ही नहीं, पर्यवेक्षण में लापरवाही को लेकर ACP स्तर के 3 अधिकारियों और 3 थाना प्रभारियों (SHO) के खिलाफ भी प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है।

laxmi singh

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का बड़ा एक्शन (फाइल फोटो)

ये 5 चौकी इंचार्ज हुए तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

कमिशनरेट पुलिस द्वारा जारी कार्रवाई की सूची के अनुसार, जिन 5 चौकी प्रभारियों पर गाज गिरी है, उनमें चौकी प्रभारी मोरना, थाना सेक्टर-24, अजित सिंह, चौकी प्रभारी सेक्टर-12/22, थाना सेक्टर-24, अक्षय प्रताप, चौकी प्रभारी आरआर साइट, थाना जेवर, बिरजलाल, चौकी प्रभारी कस्बा सूरजपुर, थाना सूरजपुर, कपिल पांडे और चौकी प्रभारी कचहरी सूरजपुर, थाना सूरजपुर, अनिल कुमार शामिल हैं।

End of Feed