नोएडा पुलिस के में शातिर चोर गिरफ्तार, पीजी और फ्लैटों से लैपटॉप-मोबाइल चुराकर तमिलनाडु भेजता था आरोपी

नोएडा के सेक्टर-126 थाना पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर चोरी के कई मामलों का खुलासा किया है। आरोपी के पास से लैपटॉप, मोबाइल फोन, नकदी, चोरी की बाइक समेत कई अहम सामान बरामद हुए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि वह पीजी और किराए के मकानों की रेकी कर वारदात को अंजाम देता था और चोरी का सामान तमिलनाडु तक भेजता था।

Noida News: नोएडा के थाना सेक्टर-126 पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल, 7 मोबाइल फोन, 6 लैपटॉप, एक आधार कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस, 12,500 रुपये नकद और एक अवैध चाकू बरामद किया गया है। आरोपी पीजी और घरों से कीमती सामान चोरी कर उसे कूरियर से तमिलनाडु भेजता था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सेक्टर-128 स्थित शाहपुर गांव निवासी विशाल आडभाई ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके कमरे का दरवाजा खुला होने का फायदा उठाकर अज्ञात चोर दो लैपटॉप, उनके रूम पार्टनर और मित्र के दो अन्य लैपटॉप, आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस चोरी कर ले गया। इस शिकायत पर थाना सेक्टर-126 में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

Noida Thief Arrest

नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पीजी, किराए के मकानों और फ्लैटों की रेकी

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, तकनीकी साक्ष्य जुटाए और मुखबिरों को सक्रिय किया। जांच के दौरान 1-2 जुलाई की रात करीब 2:20 बजे ग्राम गढ़ी शाहपुर के सामने पुश्ता रोड, सेक्टर-131 से आरोपी बालन गोविन्दन को गिरफ्तार कर लिया गया। एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मूल रूप से तमिलनाडु के तिरुपत्तूर जिले का रहने वाला है और काफी समय से नोएडा व एनसीआर में रहकर मोबाइल, लैपटॉप और अन्य कीमती सामान चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। वह पहले पीजी, किराए के मकानों और फ्लैटों की कई दिनों तक रेकी करता था। ऐसे में जहां सुरक्षा व्यवस्था कमजोर होती या लोग लापरवाही से दरवाजे खुले छोड़ देते थे, वहां मौका मिलते ही वह चोरी कर फरार हो जाता था।

End of Feed