Noida: मजदूर आंदोलन के नाम पर हिंसा भड़काने की साजिश; 'DCP का ड्राइवर' बताने वाला गिरफ्तार, पुलिस ने खोला प्रोपेगेंडा का राज

Noida के थाना फेस-2 पुलिस ने मजदूर आंदोलन के दौरान हिंसा भड़काने के आरोप में आरोपी अनिल कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को DCP का ड्राइवर बताकर व्हाट्सएप ग्रुप में भड़काऊ संदेश भेज रहा था।

Noida Protest: नोएडा के थाना फेस-2 पुलिस को सोशल मीडिया पर प्रोपेगेंडा फैलाने और औद्योगिक क्षेत्र में दंगा भड़काने की कोशिश करने वाले एक बड़े वांटेड अपराधी को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान अनिल कुमार के रूप में हुई है, जो सोशल मीडिया पर खुद को उत्तर प्रदेश पुलिस के एक DCP का ड्राइवर बताकर मजदूरों के बीच भ्रम और हिंसा फैला रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है।

Noida police arrest Anil Kumar fake DCP driver protest news

DCP का फर्जी ड्राइवर बनकर हिंसा भड़काने वाला हिरासत में (फाइल फोटो | PTI)

हनुमान मंदिर के पास से हुई गिरफ्तारी

नोएडा पुलिस कमिश्नरेट के मीडिया सेल द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, थाना फेस-2 पुलिस को 20 मई को एक गोपनीय इनपुट मिला था। इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जाल बिछाकर फेस-2 क्षेत्र में स्थित मदरसन कंपनी के पीछे, हनुमान मंदिर के पास से आरोपी अनिल कुमार (पुत्र ब्रह्मपाल) को दबोच लिया। 32 वर्षीय आरोपी अनिल कुमार मूल रूप से हापुड़ जिले के बाबूगढ़ छावनी थाना क्षेत्र के मुक्तेशरा गांव का रहने वाला है। वह वर्तमान में नोएडा के फेस-2 थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 'नया गांव' में किराये का कमरा लेकर रह रहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी केवल पांचवीं कक्षा तक पढ़ा-लिखा है।

End of Feed