Noida News : ग्रेटर नोएडा की यूनिवर्सिटी में स्‍टूडेंट्स के बीच चले लात-घूंसे, सोशल मीडिया पर VIDEO Viral

Noida News : सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर पुलिस स्‍टूडेंट्स की पहचान करने में जुटी है। पुलिस ने कहा है क‍ि वीडियो में स्‍पष्‍ट देखा जा सकता है कि दोनों गुटों के छात्र एक दूसरे को बुरी तरह से पीट रहे हैं।

Noida News : ग्रेटर नोएडा की एक यूनिवर्सिटी में स्‍टूडेंट्स के बीच जमकर मारपीट हुई। छात्रों के दो गुटों के बीच हुई इस लड़ाई का वीडियो अब सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म्स पर खूब वायरल हो रहा है और लोग उस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है क‍ि करीब 20 स्‍टूडेंट एक दूसरे को तीसरे तल पर बुरी तरह से पीट रहे हैं। मामला पुलिस तक पहुंचा तो उन्‍होंने कहा है कि अभी तक पूरे मामले में किसी भी पक्ष की शिकायत नहीं मिली है, हालांकि जांच जारी है। यूनिवर्सिटी एडमिनिस्‍ट्रेशन ने कहा है कि स्‍टूडेंट्स के दोनों पक्षों में शांत कराने के बाद हमने उनके बीच समझौता करा है।

Viral Video, Greater Noida News, Greater Noida University Viral Video

ग्रेटर नोएडा की यूनिवर्सिटी का वीडियो वायरल।

वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर पुलिस स्‍टूडेंट्स की पहचान करने में जुटी है। पुलिस ने कहा है क‍ि वीडियो में स्‍पष्‍ट देखा जा सकता है कि दोनों गुटों के छात्र एक दूसरे को बुरी तरह से पीट रहे हैं। वहीं, आसपास कुछ छात्र रुके हुए हैं। पता चला है कि वायरल हो रहा ये वीडियो तीन दिन पुराना है और यूनिवर्सिटी के किसी छात्र ने बनाया है और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया है।

End of Feed