Noida News: बिना परमिट के चलने वाले वाहनों पर बड़ा एक्शन, दर्जनों बाइक, कार और बसे की गई सीज, लगा भारी जुर्माना

गौतमबुद्ध नगर में परिवहन विभाग ने बिना परमित के चल रहे निजी व्यावसायिक वाहनों के खिलाफ एक सख्त अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत दर्जनों बाइक, वैन और बसें को जब्त किया गया और मोटर वाहन अधिनियम के तहत चलान किया गया है। नियमों के उल्लंघन पर भारी जुर्माना लगाने और कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में परिवहन विभाग ने बिना परमिट वाहन चलाने वाले निजी वाहनों के व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ एक बड़ा अभियान शुरू किया है। बताया जा रहा है कि यह अभियान परिवहन आयुक्त मनीष कुमार वर्मा के निर्देशों पर चलाया गाय है। अधिकारी ने बताया कि उनका उद्देश्य चोरी को रोकना, अवैध परिवहन पर अंकुश लगाना और सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करना है। बता दें इस कार्रवाई में ओला, उबर, जोमैटो जैसी सेवाएं में उपयोग होन वाली निजी मोटरसाइकिल, कार और स्कूल वैन को शामिल किया गया है।

Noida News

बिना परमिट के चलने वाले वाहनों पर बड़ा एक्शन (फोटो - Canva)

बिना परमिट के व्यावसायिक उपयोग में चल रहे निजी वाहनों पर कार्रवाई

End of Feed