नोएडा में शनिवार को जाम में फंस सकते हैं आप, घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक एडवाइजरी

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 12, 2024, 07:11 PM IST

नोएडा में शनिवार को बाहर निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर देख लें, क्योंकि आप जाम में फंस सकते हैं। नोएडा में शनिवार को गृह मंत्री अमित शाह रैली करेंगे, जिस वजह एडवाइजरी जारी की गई है।

Traffic Advisory Noida: गौतमबुद्ध नगर भाजपा के लिए हाई प्रोफाइल और वीवीआईपी सीट है। भाजपा के प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा के लिए शनिवार शाम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चुनाव प्रचार करने पहुंच रहे हैं। अमित शाह सेक्टर-33 में बने पार्क में शाम 6 से लेकर 7 बजे तक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसको लेकर शाम 5 से रात 8 बजे तक ट्रैफिक डायवर्सन रहेगा।

noida traffic advisory

फाइल फोटो।

इन रास्तों को किया गया डायवर्ट

गौतमबुद्ध नगर यातायात विभाग के मुताबिक नोएडा शहर के बॉटनिकल गार्डन, सेक्टर 37, शशि चौक, सेक्टर 31-25 चौक, एनटीपीसी/इस्कॉन मन्दिर व कार्यक्रम स्थल के आस-पास के मार्गों पर सुरक्षा एवं सुचारू यातायात व्यवस्था के कारण शनिवार शाम 5 से 6 बजे तक यातायात प्रतिबन्धित और डायवर्जन किया जायेगा। कालिन्दी कुंज/महामाया फ्लाईओवर से सेक्टर 37 की ओर आने वाले यातायात को सेक्टर 44 यूटर्न/छलेरा फ्लाईओवर से डायवर्ट कर गन्तव्य को भेजा जाएगा।

End of Feed