नोएडा की कपड़ा फैक्ट्री में फटे बॉयलर, 20 घायल अस्पताल में भर्ती, कई गंभीर

नोएडा के सेक्टर-63 स्थित एक कपड़ा फैक्ट्री में शनिवार की सुबह दो धमाके हुए, जिसमें कंपनी के 20 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में पांच महिलाएं भी हैं। सबको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार सुबह कंपनी में कपड़े प्रेस होने का काम हो रहा था जिस दौरान दो स्टीम बॉयलर में धमाका हो गया।

Noida Boiler Blast: नोएडा स्थित एक कंपनी में शनिवार की सुबह दो धमाके हुए जिसमें कंपनी के 20 लोग घायल हो गए हैं। इनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

noida boiler blast news

घटनास्थल पर लोगों की इकट्ठी भीड़

नोएडा सेक्टर-63 में सी-122 स्थित ‘विंडसर कंपनी’ में यह हादसा हुआ। शनिवार की सुबह कपड़े प्रेस करने का काम हो रहा था, उसी दौरान दो स्टीम बॉयलर फट गए। धमाका इतना तेज था कि बिल्डिंग के शीशे तक टूट गए। इस हादसे में पांच महिलाओं समेत कम से कम 20 लोग घायल हुए हैं। सबको एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

End of Feed