Noida स्पोर्ट्स सिटी के निवेशकों को राहत के आसारः विकसित की जाएंगी ये 11 सुविधाएं, जानिए डिटेल्स

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 5, 2023, 09:11 PM IST

​​सस्ते रेट पर प्राधिकरण से जमीन लेकर संबंधित बिल्डर ने मुनाफा कमाने के लिए अन्य छोटे बिल्डरों को छोटे-छोटे भूखंड बेच दिए। ऐसे में संबंधित सेक्टर में 4 भूखंड के 79 उप भूखंडों में बेच दिया।

नोएडा में 14 साल बाद स्पोर्ट्स सिटी के करीब 35 हजार निवेशकों को राहत मिल सकती है। ये सिटी पांच सेक्टरों को मिलाकर बसाई जा रही है। इसके लिए एक सलाहकार कंपनी स्काइलाइन आर्किटेक्ट नियुक्त किया गया है। प्राधिकरण ने कंपनी के बिल्डरों को आवंटित की गई जमीन के नक्शे पास कर संबंधित कागजात उपलब्ध करा दिए है।

noida sports city investors

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

कंपनी सेक्टर वार स्पोर्ट्स सिटी को डेवलप करने लिए एक प्लान तैयार कर रही है। प्राधिकरण ने साल 2008-09 से 12-13 के बीच सेक्टर-78, 79, 101, 150 और 152 में स्पोर्ट्स सिटी के तहत बिल्डरों को भूखंड आवंटित किए थे।

End of Feed