सेंट्रल नोएडा में दिनदहाड़े चली गोलियां; बाइक सवार बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर की ली जान, परिवार में पसरा मातम

सेंट्रल नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुई एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। अचानक हुई इस घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई, जबकि पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

Central Noida Property Dealer Murder: सेंट्रल नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई जब बाइक पर सवार अज्ञात बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। यह वारदात बंबावड़ गांव के पास स्थित पेरीफेरल पुल के निकट हुई। गोली लगने के बाद प्रॉपर्टी डीलर सड़क पर गिर पड़ा, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 45 वर्षीय महिपाल के रूप में हुई है, जो बंबावड़ गांव के निवासी थे और लंबे समय से प्रॉपर्टी डीलिंग का व्यवसाय कर रहे थे। घटना के बाद आरोपी बदमाश मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान फॉरेंसिक टीम ने स्थल से कई महत्वपूर्ण सबूत एकत्र किए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, डायल-112 पर घायल व्यक्ति की सूचना प्राप्त होने के बाद टीम घटनास्थल पर पहुंची थी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने जांच के उपरांत महिपाल को मृत घोषित कर दिया।

End of Feed