Noida News: नोएडा में राहगीरों की बुझेगी प्यास, वाटर एटीएम से मिलेगा शुद्ध पानी

Noida News: नोएडा में राहगीरों और अन्य लोगों के लिए वाटर एटीएम की व्यवस्था की गई है। इस वाटर एटीएम को नोएडा के फेज-2 इलाके में लगाया गया है। यहां पर सबसे ज्यादा औद्योगिक इकाइयां और फैक्ट्रियां हैं। यहां से गुजरने वाले राहगीरों और कामगारों को अब इस वाटर एटीएम के जरिए स्वच्छ पानी मिलेगा।

Noida News: नोएडा में राहगीरों को शुद्ध और स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने के लिए नोएडा अथॉरिटी की तरफ से वाटर एटीएम का उद्घाटन किया गया है। इसे सीएसआर फंड के जरिए नोएडा के फेज-2 इलाके में लगाया गया है। यहां पर सबसे ज्यादा औद्योगिक इकाइयां और फैक्ट्रियां हैं। यहां से गुजरने वाले राहगीरों और कामगारों को अब इस वाटर एटीएम के जरिए स्वच्छ पानी मिलेगा। इस वाटर एटीएम की क्षमता 1,200 लीटर प्रति घंटा की है।

water atm

फाइल फोटो।

लोगों को मिलेगी सुविधा

नोएडा अथॉरिटी की तरफ से बताया गया है कि सोमवार को नोएडा क्षेत्र के नागरिकों को स्वच्छ पेयजल सुविधा प्रदान करने के लिए जल विभाग द्वारा सीएसआर फंड के अंतर्गत ग्राम नगला चरणदास औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 में नवनिर्मित वाटर एटीएम का उद्घाटन मुख्य कार्यपालक अधिकारी, लोकेश एम ने अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एसपी) एवं महाप्रबंधक (जल) की उपस्थिति में किया।

End of Feed