Noida: उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। बढ़ते मामलों से अब लोगों में चिंता भी बढ़ने लगी है। हालांकि अभी भी कहा जा रहा है कि लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि डॉक्टरों का मानना है कि कोरोना का नया वेरिएंट ज्यादा खतरनाक नहीं है। लेकिन इस बीच इससे बचने के सारे आवश्यक उपाय करने के लिए कहा जा रहा है।
नोएडा में बढ़ रहा कोरोना का कहर
बता दें कि नोएडा में बीते 24 घंटे में 52 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ यहां कुल एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 274 हो गई है। इसमें 129 महिलाएं और 145 पुरुष हैं। बताया जा रहा है कि 3 मरीजों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य सभी मरीजों को होम आइसोलेशन पर रखा गया है। इन सभी मरीजों का इलाज घर से चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम इन पर लगातार निगरानी रखे हुए है। स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों से मास्क लगाने की अपील की है और साफ-सफाई रखने के लिए कहा है। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग जैसे सामान्य नियमों का पालन करने की सलाह दी गई है।
