Noida में और बढ़ने वाली है ठंड! सर्दी के बीच शीत लहर का रहेगा सितम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 1, 2023, 02:48 PM IST

Noida Weather Information: नोएडा में कोहरे की धुंध छाई हुई है। नए साल का वेलकम कड़ाके की ठंड के साथ हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी राहत नहीं मिलने वाली है। जनवरी के पहले सप्ताह में हड्डी कपाने वाली ठंड पड़ने के आसार हैं। आने वाले दिनों में शीतलहर का सितम जारी रहेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • 2 और 3 जनवरी को शीतलहर चलने का अनुमान
  • मौसम विभाग ने बूंदा-बांदी की भी जताई आशंका
  • नए साल का स्वागत हुआ कड़ाके की ठंड के साथ

Noida News: नोएडा इस समय कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ियों के ऊपर पश्चिमी तूफान सक्रिय हो चुका है। यानी जल्द ही पहाड़ों में जबरदस्त बर्फबारी होगी। आईएमडी के मुताबिक, आने वाले दिनों में नोएडा में बूंदा-बांदी होने की संभावना है।

Noida Weather

नोएडा में जनवरी के पहले सप्ताह में दिखेगा शीतलहर का प्रकोप (फाइल फोटो)

बता दें कि, कोहरे और सर्द हवा से मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। पूर्वी से पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड से तराई क्षेत्र तक कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, नोएडा का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

End of Feed