Noida Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: नोएडा में पिछले कई दिनों से धूप खिली हुई है। धूप से शहर के तापमान में वृद्धि होने लगी थी। इस बीच मौसम विभाग ने 2 मार्च को नोएडा में बारिश होने की संभावना जताई। मौसम विभाग (IMD) के बताए अनुसार, नोएडा में सुबह की शुरुआत हल्की बारिश के साथ हुई है। शहर के कई इलाकों में बूंदाबांदी शुरू हो गई है। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने का असर नोएडा, एनसीआर और यूपी के कई शहरों पर देखने को मिल रहा है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी है, जिसके चलते नोएडा के मौसम पर प्रभाव देखा जा सकता है। आइए इस बीच जानें कैसा रहेगा गौतमबुद्ध नगर (Gautambuddha Nagar) में मौसम का हाल...
नोएडा में मौसम का हाल
नोएडा में बारिश (Rain in Noida)
नोएडा में सुबह की शुरुआत हल्की बारिश के साथ हुई है। बूंदाबांदी के सुबह की शुरुआत होने से शहर का मौसम सुहावना हो गया है। बता दें कि 2 मार्च यानी आज मौसम विभाग ने नोएडा में बारिश के साथ आंधी चलने की संभावना भी जताई है। दिन में कई बार रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। बाहर निकलने से पहले मौसम का हाल देखना न भूलें।
