नए साल पर पुलिस की खास पहल! झूमकर कीजिए मस्ती; नशे की हालत में रहने पर घर तक छोड़ेगी कैब

नए साल का जश्न मनाने वाले नोएडा वासियों के लिए नोएडा पुलिस ने एक राहत भरी खबर दी है। इस साल, 31 दिसंबर की रात को यदि आपने थोड़ी ज्यादा मस्ती कर ली है, तो घर वापसी की चिंता बिल्कुल न करें। नोएडा पुलिस ने इस विशेष अवसर पर नशे में धुत लोगों को सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए विशेष कैब का इंतजाम किया है।

नए साल का जश्न मनाने वाले नोएडा वासियों के लिए राहत की खबर है। 31 दिसंबर की रात यदि किसी ने शराब का सेवन ज्यादा कर लिया है, तो उसे घर लौटने की फिक्र करने की जरूरत नहीं है। नोएडा पुलिस ने इस विशेष मौके पर कैब सेवा की व्यवस्था की है, ताकि नशे की हालत में लोगों को सुरक्षित घर पहुंचाया जा सके।

photo (8)

इलाके में पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस बल।

तीन हजार पुलिसकर्मी तैनात

नोएडा पुलिस ने नए साल के जश्न के दौरान शहर में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। 3,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। मुख्य और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बल तैनात किए जाएंगे। 6,000 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के साथ-साथ ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी।

End of Feed