नोएडा

कुंवारे लड़के को जाल में फंसाकर करती थी शादी, फिर सारा सामान लेकर हो जाती रफूचक्कर; लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार

नोएडा के सूरजपुर में एक लुटेरी दुल्हन गिरोह को लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। ये गिरोह कुंवारे लड़कों को फंसाकर उनसे शादी करते थे, जिसके बाद दुल्हन घर का सारा सामान लेकर फरार हो जाती थी-

Image

नोएडा में लुटेरी दुल्हन गिरोह का पर्दाफास

Photo : Times Now Digital

Noida News: नोएडा के सूरजपुर में पुलिस ने लुटेरी दुल्हन गिरोह की वांछित महिला को दुल्हन बनकर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में रविवार को गिरफ्तार किया है। इसके पति समेत चार लोगों को चार दिन पूर्व गिरफ्तार किया गया था। थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि चार दिन पूर्व थाना पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर प्रदीप, आमिर, संतोष, और मालती को गिरफ्तार किया था।

शादी के बाद सामान चोरी को फरार हो जाती थी दुल्हन

उन्होंने बताया कि जांच और पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि ये लोग अविवाहित लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनकी शादी करवाते हैं। पीड़ित इनकी बताई जिस युवती से शादी करता, वह एक-दो दिन में वर पक्ष के घर का सामान चोरी करके उनके पास वापस आ जाती।

गिरफ्तार महिला को अदालत में पेश किया गया

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि चार दिन पूर्व गिरफ्तार दानिश अपनी पत्नी अनम उर्फ महावीर उर्फ नेहा उर्फ सिमरन को दुल्हन बनाकर अविवाहित लोगों की शादी करवाता था, तथा सुहागरात के बाद वह उसके घर का सारा सामान समेट कर भाग आती थी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार महिला को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

इनपुट-भाषा

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article