नोएडा

नोएडा पुलिस की बदमाश के साथ मुठभेड़, बदमाश घायल; तमंगा-कारतूस सहित कई चीजें बरामद

Noida Crime: नोएडा में मोबाइल लूटकर फरार होने वाले बदमाश की शनिवार को पुलिस वालों के साथ मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में बदमाश घायल हो गया, जबकि अन्य बदमाश भागने में कामयाब रहा। एडीसीपी नोएडा ने बताया कि बदमाश के पास से बरामद हुई मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट की है जिसकी जांच की है। बदमाश के साथ मौजूद दूसरा साथी फरार है जिसको तलाशा जा रहा है।

Image

नोएडा 126 मुठभेड़

Photo : Times Now Digital

Noida Crime: नोएडा में मोबाइल लूटकर फरार होने वाले बदमाश की शनिवार को पुलिस वालों के साथ मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में बदमाश घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य बदमाश भागने में कामयाब रहा।

क्या है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, नोएडा सेक्टर 126 की पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बदमाश को रोकने की कोशिश की, लेकिन बदमाश ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ाई जिसकी वजह से वह फिसल कर गिर गए। बताया जा रहा है कि गाड़ी से गिरने के बाद बदमाशों ने गोलियां चला दीं।

सेक्टर 126 के नाले के पास जब बदमाश ने पुलिस पर गोलियां चलाईं तो उन्होंने जवाबी कार्रवाई भी की। इस दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी। बदमाश के पास से पुलिस ने मोबाइल, एक मोटरसाइकिल और तमंचा बरामद किया है।

Noida_Encounter

नोएडा मुठभेड़

मामले की जांच में जुटी पुलिस

एडीसीपी नोएडा मनीष मिश्रा के मुताबिक, घायल बदमाश मथुरा का रहने वाला है जिसकी पहचान यशवंत के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि यशवंत के पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है जिसे हाल ही में उसने सेक्टर 94 में छीना था। साथ ही बदमाश के पास से तमंचा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद हुई।

एडीसीपी नोएडा ने बताया कि बदमाश के पास से बरामद हुई मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट की है जिसकी जांच की है। बदमाश के साथ मौजूद दूसरा साथी फरार है जिसको तलाशा जा रहा है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article