नोएडा: थाना सेक्टर 49 इलाके के सेक्टर 50 स्थित पार्क में गुरुवार की शाम भीषण आ लग गई। आग की लपटें इतनी भयावह थीं कि लोग वहां से दूर निकल गए। आग की चपेट में आने से कई पेड़ जलकर राख हो गए। हालांकि, स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर विभाग की टीम को सूचना देकर बुलाया। काफी मशक्कत के बाद फायर विभाग की टीम ने आग पर पाया काबू पाया है। आग किन कारणों से लगी है, अभी इसकी पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है।
तेज लपटों ने किया परेशान
घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें पार्क आग की चपेट में है। तेज लपटों ने अगल-बगल के घरों को तपा दिया। पार्क के अंदर कई प्रकार के पेड़-पौधे थे, जो जलकर पूरी तरह से राख हो गए। हालांकि, फायर ब्रिगेड की टीमों ने तुरंत उसे बुझाकर राहत दी। पार्क के अंदर सिर्फ राख ही राख दिख रही है।
