नोएडा

नोएडा एयरपोर्ट तक 4 नए रूट पर चलेंगी ई-बसें, जानें सभी रूट

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जल्द ही उड़ानें शुरू होने जा रही हैं। इस महत्वपूर्ण विकास के साथ यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, प्राधिकरण ने शहर के छह प्रमुख रूटों पर इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू करने की तैयारी कर ली है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में जल्द ही नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू होने जा रही हैं। इसी के मद्देनजर शहर के छह प्रमुख रूटों पर इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की तैयारी चल रही है। ये बसें एयरपोर्ट को नोएडा, ग्रेटर नोएडा और आसपास के शहरों से जोड़ेंगी।

बुलंदशहर, सिकंदराबाद, खुर्जा तक पहुंचेगी सुविधा

एयरपोर्ट तक कनेक्टिविटी के लिए प्रस्तावित मार्गों से जेवर, बुलंदशहर, सिकंदराबाद, खुर्जा, टप्पल आदि शहरों के बीच परिवहन की सुविधा मिलेगी। प्राधिकरण ने उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) को नए रूटों का प्रस्ताव बनाकर भेजा है।

यमुना सिटी में दो रूटों को मिली मंजूरी

प्राधिकरण के एक अधिकारी के अनुसार, फिलहाल यमुना सिटी में एयरपोर्ट के लिए दो रूटों पर बसों के संचालन को मंजूरी मिल चुकी है। इनमें परी चौक से जेवर एयरपोर्ट वाया रबुपूरा और कासना बस डिपो से एयरपोर्ट वाया गलगोटिया विश्वविद्यालय शामिल है।

अप्रैल में शुरू हो सकती हैं उड़ानें

चूंकि अप्रैल में एयरपोर्ट से उड़ान प्रस्तावित हैं और रनवे का ट्रायल सफल रहा है, इसलिए उड़ान से पहले प्राधिकरण ने बुलंदशहर, अलीगढ़ के अलग-अलग क्षेत्रों से एयरपोर्ट तक बसों के संचालन का निर्णय लिया है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) को नए रूटों का प्रस्ताव बनाकर भेजा जा चुका है। मंजूरी मिलने के बाद ऑपरेटर को नियुक्त करने के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) जारी की जाएगी। इन रूटों पर कुल 175 बसों का संचालन होगा।

ऐप से होगी बसों की निगरानी

इलेक्ट्रिक बसों की निगरानी के लिए यमुना प्राधिकरण ऐप भी विकसित कराएगा। इस ऐप के माध्यम से बसों पर एडवांस टिकट बुकिंग और ऑनलाइन बसों की निगरानी की जा सकेगी। जीपीएस के जरिए बसों की लोकेशन इत्यादि की जानकारी हासिल की जा सकेगी। ऐप से बसों की लाइव लोकेशन का पता लगाने में भी मदद मिलेगी।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article