नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जिला बदर बदमाश को उसके घर से गिरफ्तार किया

  • Agency by: Agency
  • Updated May 27, 2023, 04:33 PM IST

Noida News in Hindi: थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम बादौली के निवासी नरेश कुमार आदतन अपराधी है, जिसे विशेष न्यायालय पुलिस आयुक्त, गौतमबुद्ध नगर ने गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत तीन मई को छह माह की अवधि के लिए जिला बदर करने का आदेश दिया था।​

Noida Police: नोएडा पुलिस ने विशेष सूचना के आधार पर एक जिला बदर बदमाश को शुक्रवार रात को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। नॉलेज पार्क के थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम बादौली के निवासी नरेश कुमार आदतन अपराधी है, जिसे विशेष न्यायालय पुलिस आयुक्त, गौतमबुद्ध नगर ने गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत तीन मई को छह माह की अवधि के लिए जिला बदर करने का आदेश दिया था।

Noida-Police

थाना प्रभारी ने बताया कि आदेश की प्रति 24 मई को उसके परिजनों को दे दी गई थी, लेकिन शुक्रवार रात को पुलिस को पता चला कि कुमार थाना क्षेत्र में ही अपने घर पर रह रहा है, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। सिंह ने बताया कि एक अन्य मामले में नॉलेज पार्क थाने की पुलिस ने लूट-पाट के इरादे से घूम रहे मनोज नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और उसके पास से एक देशी तमंचा और कारतूस बरामद किया है।

End of Feed